फखरपुर में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
अरवल जिले में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर उत्पाद एवं मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। गुप्त सूचना के आधार पर फखरपुर गांव में छापेमारी की गई।
मद्यनिषेध थाना अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 48 बोतल में कुल 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान कथित शराब तस्कर गोनु कुमार को गिरफ्तार किया गया।
प्रशासन का कहना है कि ऐसे छापेमारी अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के साथ-साथ लोगों को नशामुक्त समाज के प्रति जागरूक करना है। बिहार में लागू शराबबंदी कानून का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
📢 नशे से दूरी, जिंदगी से नजदीकी—नशामुक्त समाज की ओर बढ़ें।
#Arwal #ArwalNews #उत्पादविभाग #मद्यनिषेध #शराबबंदी #शराबबरामद #फखरपुर #नशामुक्तबिहार #BiharNews #PUBLICKIAWAZNEWS
Arwal, Arwal | Sep 17, 2026