अरवल सोशल मीडिया पर लगातार स्टेटस लगाकर कथित तौर पर शराब की बिक्री और तस्करी करने वाले एक युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
मामले में उत्पाद थाना अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिल रही थी कि फखरपुर गांव निवासी बलेसर बिंद के 30 वर्षीय पुत्र गुन्नू कुमार द्वारा लगातार शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की, जहां उनके घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने की बात बताई गई है। मौके से गुन्नू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
और थाने लाकर शराब की गिनती की गई तो 375 एमएल का 48 बोतल यानी 18 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक को भी गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है
बताया जाता है की गिरफ्तार युवक सोशल मीडिया पर लगातार शराब से जुड़े स्टेटस लगाकर क्षेत्र में अपनी गतिविधियों का प्रचार करता था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का सत्यापन की �
Arwal, Arwal | Sep 17, 2026