Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
sheopurnews
No video available
8
श्योपुर: पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
Sheopur, Sheopur
| Jul 6, 2025
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारनौल मोहल्ला में एक युवक से पुरानी रंजिश को लेकर शनिवारर की रात्रि 11.30 बजे गाली गलौच करते हुए पत्थर फैंककर मारा हैै। पुलिस ने मामले में रविवार की सुबह 8 बजे केस दर्ज कर लिया है।
#crime
#national
MORE NEWS
स्वच्छता पखवाडा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन ------ कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा 16 जुलाई से 31 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियो के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियो से लोगो तक स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रथम दिन 16 जुलाई को जेएसएस केंपस श्योपुर मे बच्चो को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। 17 जुलाई को कचरा प्रबंधन की गतिविधि जाट छात्रावास के पास गांधीनगर में चल रहे ट्रेनिंग सेन्टर के लाभार्थियो एवं वार्डवासियो के बीच की गई, जिसमे संस्थान के अधिकारियो के द्वारा बताया गया के जो हमारे घर का अपशिष्ट पदार्थ, बेकार कचरा निकलता है, उस कचरे के उत्पन्न होने से लेकर उसके निपटान तक की पूरी प्रक्रिया को सही तरीके से संभालना है इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं रखना एवं बीमारियो को फैलने से रोकना और संसाधनो को दोबारा उपयोग मे कैसे लाया जाता है इसके बारे मे भी विस्तार से समझाया। इसके पश्चात 18 जुलाई को ग्राम बड़ोदा मे ट्रेनिंग सेन्टर पर जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा ड्राइंग, बैनर, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा अनेक प्रकार की पेंटिंग बनायी जिसमें स्वच्छता से संबधित अनेक प्रकार के चित्रों को उकेरा गया और स्वयं को एवं अपने आस-पास के लोगो को किस प्रकार से साफ सुथरा रहना चाहिए इसका संदेश भी पेटिंग के माध्यम से दिया गया। संस्थान की सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कुसुम जादौन द्वारा बताया गया कि हमें हमारें आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा बनाए रखना चाहिए, साफ- सफाई ना रहने के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है, हमें अपने घर, गली तथा मोहल्लों की साफ सफाई रखने से ही भारत स्वच्छ तथा प्रदूषण मुक्त होगा। इसी क्रम मंे 20 जुलाई को जन शिक्षण संस्थान श्योपुर द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पॉचवे दिन में आज स्वच्छता का संदेश देते हुए स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन जन शिक्षण संस्थान श्योपुर के कार्यालय एवं संस्थान के प्रशिक्षण केन्द्रो पर किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026
केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित स्कूल में विभिन्न सुविधाओं के संबंध में हुए निर्णय ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय में विभिन्न सुविधाओं से संबंधित कार्य कराये जाने के निर्णय लिये गये। बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य एवं श्री पवन घुरैया, प्राचार्य श्री पवन सिंह मीणा सहित प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहें। बैठक में चिल्ड्रन पार्क विकसित करने, विद्यालय में बच्चों की संख्या बढने से नवीन वाटर प्वांइट स्थापित करने, नवीन कम्प्युटर क्रय किये जाने के साथ ही इसी सत्र से शुरू हो रहे नये सेक्शन कक्षा 10-बी के लिए नवीन फर्नीचर खरीदने के संबंध में निर्णय लिये गये। अधिकारियों द्वारा इस अवसर पर विद्यालय में इनोवेशन एवं स्कील सेंटर सहित विद्यालय में अन्य व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का निरीक्षण भी किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026
समय पर नही दी लोक सेवा तो 16वे दिन स्वतः लग जायेगी पैनल्टी छात्रावास एवं आश्रमो का निरीक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त समय सीमा की बैठक आयोजित ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकार की लोक सेवा प्रदान करने के लिए पदाभिहित अधिकारी समय पर लोक सेवाओं को प्रदान करें, अन्यथा समय अवधि से बाहर होने के 15 दिन पश्चात् 16वे दिन सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपने आप पैनल्टी लग जायेगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से लोक सेवा से संबंधित आवेदनों का निराकरण समय अवधि में सुनिश्चित करें। बैठक में एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, नवागत डिप्टी कलेक्टर श्री पवन घुरैया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने निर्देश दिये कि जिला स्तर के जिन-जिन अधिकारियों को जिले के छात्रावास एवं आश्रम निरीक्षण हेतु आवंटित किये गये है, वे नियमित रूप से भ्रमण करें तथा व्यवस्थाओं में ओर अधिक सुधार के लिए सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपना पहला भ्रमण इसी सप्ताह कर प्रतिवेदन उपलब्ध करायें। अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने बैठक के दौरान उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि उर्वरक वितरण तथा भण्डारण की निगरानी की जाये तथा आवश्यकतानुसार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जायें। कॉपरेटिव नोडल श्री दिनेश गुप्ता ने जानकारी दी कि सोसायटियों के माध्यम से अभी तक 16 हजार 79 किसानों द्वारा उर्वरक प्राप्त किया गया है तथा सभी 47 सोसायटियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। उप संचालक कृषि श्री जीके पचौरिया ने जिले के संदर्भ में बताया कि 31 हजार 429 किसान ई-टोकन के माध्यम से खाद का उठाव कर चुके है तथा जिले के विभिन्न भण्डारण केन्द्रों पर 19 हजार 76 मैट्रिक टन खाद की उपलब्धता है। अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि जिले की प्रगति वर्तमान में 78.62 प्रतिशत है, ग्रेडिंग आने से पहले सभी विभाग ओर अधिक निराकरण सुनिश्चित करे। इसके साथ ही उन्होंने सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिये कि पीएम श्रम मानधन योजना अंतर्गत श्रमिको के पंजीयन कराने के निर्देश भी दिये। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 20, 2026
जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत एक ही हॉस्टल का किया था निरीक्षण सहायक आयुक्त की ओर से वस्तु स्थिति जारी ----- मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष माननीय डॉ कैलाश जाटव द्वारा गत शनिवार को श्योपुर जिले में अपने प्रवास के दौरान पुलिस लाइन रोड स्थित कन्या महाविद्यालयीन स्तरीय छात्रावास का निरीक्षण किया गया था। कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई भ्रामक जानकारी के संबंध में सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग श्री राकेश गुप्ता द्वारा वस्तु स्थिति जारी करते हुए बताया कि माननीय अध्यक्ष द्वारा जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत केवल एक ही छात्रावास का निरीक्षण श्योपुर जिले में किया गया है। 6 छात्रावासों के भ्रमण संबंधी उनकी चर्चा अन्य जिले के प्रवास से संबंधित प्रतीत होती है, क्योकि इस चर्चा में श्योपुर का नाम नही है। उनके द्वारा गत शनिवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में छात्रावास का न केवल निरीक्षण किया गया, बल्कि बालिकाओं से परिवार के सदस्य की तरह उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने संतोष जताया कि छात्रावास में किसी भी बालिका को किसी तरह की परेशानी नही है। इस संबंध में उनके द्वारा एक बालिका कु. रसना के पिता श्री महावीर बैरवा निवासी अलापुरा से दूरभाष पर चर्चा भी की गई और छात्रावास में मिल रही सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें अभिभावक द्वारा भी संतोष जताया गया। माननीय अध्यक्ष द्वारा सभी बालिकाओं से लगभग 30 मिनिट तक आत्मीय चर्चा की और उनके खानपान के बारे में जानकारी ली। बालिकाओं ने बताया कि हॉस्टल में खाने पीने की कोई परेशानी नही है, नाश्ता और भोजन सही तरीके से मिलता है और जिस चीज का मन होता है, वो भी बन जाता है। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी नाश्ते में बने नमकीन चावल खा कर देखे और छात्रावासीय व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं पर संतोष जताया। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी जांची तथा संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बालिकाओं के साथ ग्रुप फोटो भी खिचवाया और बालिकाओं को आगे पढने के लिए शुभकामनाएं भी दी। इसके साथ ही माननीय अध्यक्ष द्वारा शिक्षा विभाग अंतर्गत बायपास रोड स्थित शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का अवलोकन किया गया, जिसमें भी सभी प्रकार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई थी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत पनवाडा एवं बरगवा का भ्रमण ----- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत उप संचालक पशुपालन डॉ सुभाषबाबू दौहरे ने आज कराहल विकासखण्ड के ग्राम पनवाडा एवं बरगवा का भ्रमण कर पशु प्रजनन, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की गई। पशुपालकों से चर्चा करने पर पाया कि उन्हें पशुपालन संबंधी सभी जानकारियां प्रदान की गई हैं तथा पशु पोषण, स्वास्थ्य एवं कृत्रिम गर्भाधान विशेषकर सेक्स शॉर्टड सीमन के बारे में उन्हें पूरी जानकारी पशुपालन विभाग के मैत्री, गौ सेवक व सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी द्वारा समुचित रूप से उपलब्ध कराई गई है। इनके द्वारा सेक्स सॉर्टेड सीमन का उपयोग कर गिर नस्ल की बछिया उत्पन्न कर उनका पालन पोषण किया जा रहा है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026