सोहागपुर: सब्जी मंडी में नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण पर की कार्रवाई के विरोध में व्यापारी संघ ने सीएमओ से की चर्चा, दी जानकारी
जिला मुख्यालय में स्थित नगर के सब्जी मंडी में नगरीय प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई को सोमवार को अंजाम दिया था। प्रशासन का बुलडोजर गरजा तो वहीं इस कार्रवाई के बाद मंगलवार को व्यापारी संघ ने नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर सीएमओ एवं अध्यक्ष से चर्चा की है, इस संबंध में व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने विस्तृत रूप से जानकारी दी है।