मनिया: मनिया डाइट में 16 व्याख्याता पद खाली, छात्र घंटों इंतजार कर लौट रहे हैं मायूस
Mania, Dholpur | Apr 18, 2026 मनिया स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) इन दिनों गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रहा है। हालात इतने चिंताजनक हैं कि यहां पढ़ाई करने आने वाले छात्र-छात्राओं को नियमित कक्षाएं तक नसीब नहीं हो पा रही हैं। संस्थान में व्याख्याताओं के 18 पद स्वीकृत हैं, लेकिन केवल 2 ही व्याख्याता कार्यरत हैं, जबकि 16 पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। इस बड़ी कमी का सीधा असर