कन्नौज: समाजवादी पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान रहे मौजूद
कन्नौज में समाजवादी पार्टी ने कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। सपा जिला अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है,कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर जिले का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।