इजराइल और अमेरिका के खिलाफ आज सोमवार, 2 मार्च की रात करीब 7:30 बजे बेतिया के इंदिरा चौक स्थित शिया मस्जिद से एक जोरदार विरोध प्रदर्शन निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने इसे जंग नहीं बल्कि पीठ में छुरा घोंपने की साजिश बताया और आरोप लगाया कि दुनिया को गुलाम बनाने की मंशा रखने वाली ताकतें अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए युद्ध और शांति वार्ता का नाटक कर रही हैं।