दमोह: बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, यात्रियों में मचा हड़कंप
Damoh, Damoh | Apr 11, 2026 दमोह के बांदकपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था और प्रतीक्षालय के पास पाइप में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और पुलिस मौके पर पहुंची, शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस जांच में जुटी है।