फुलवारी: संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने पटना एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
Phulwari, Patna | Jan 18, 2025 कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद राहुल गांधी का स्कॉट पटना एयरपोर्ट से होटल मौर्या के लिए रवाना हो गया। बापू सभागार में आज राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे।