बिंदकी: कालूखेड़ा मजरे ठिठौरा गांव में बीएससी की छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की, सूचना पर पहुंची पुलिस
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कालूखेड़ा मजरे ठिठौरा गांव में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा प्रीति कुमारी उम्र 20 वर्ष पुत्री शिव वीर ने घर में दीवार के रोशनदान पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मृतक छात्रा के पिता ने मंगलवार की सुबह 9:30 बजे पुलिस को दिया। शव को पीएम के लिए भेजा गया।