डलमऊ: गदागंज पुलिस द्वारा भेजे गए लूट के आरोपी दीपू को जांच में मिली क्लीन चिट,न्यालायय के आदेश के बाद किया गया रिहा
गदागंज पुलिस ने लूट के मामले में कुछ दिन पूर्व दीपू को जेल भेज दिया था। जिसका व्यापार मंडल गदागंज के पदाधिकारी ने धरना प्रदर्शन कर विरोध किया था,इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले को संज्ञान में लेकर डलमऊ कोतवाल पवन कुमार सोनकर से जांच कराई और दीपू को क्लीन मिल गया। 12 दिन जेल काटने के बाद दीपू को न्यायालय रायबरेली के आदेश पर रिहा कर दिया गया है।