डलमऊ: मोहद्दीनपुर गांव में तीन दिन पूर्व गायब युवक का शव जंगल में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया
डलमऊ के रजौली गांव के अनिल कुमार तीन दिन पूर्व घर से गायब थे। परिजनो ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका था।आज मोहद्दीनपुर गांव के जंगल में युवक का शव पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। ग्रामीणों को जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।