डलमऊ: न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को शिक्षक दिवस पर डलमऊ कस्बे के लोगों ने किया सम्मानित
डलमऊ के न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रबंधक बाबू किशोरी लाल यादव एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव को शिक्षक दिवस पर समस्त शिक्षकों एवं कस्बेवासियों ने माला पहनाकर सम्मानित किया है। बाबूजी ने शिक्षकों के कार्यों को सराहा वहीं प्रधानाचार्य ने कहा की प्रोत्साहन और अनुशासन से स्कूल के बच्चों ने प्रदेश स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की है।