देहरादून: राजभवन में नित्यानंद स्वामी जी की 96वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन, राज्यपाल ने की शिरकत
उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी जी की 96वीं जयंती के उपलक्ष्य में नित्यानंद स्वामी जनसेवा समिति द्वारा राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को "स्वच्छ राजनीतिज्ञ सम्मान" से सम्मानित किया गया।