चित्तौड़गढ़: दुर्ग पर लपकागिरी के खिलाफ एक्शन की मांग को लेकर गायडस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया, मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया
चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर लपकागिरी के खिलाफ एक्शन की मांग को लेकर अधिकृत गायडस ने सोमवार दोपहर बाद कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग के एंट्री गेट के साथ शहर के प्रमुख मार्गो पर फर्जी गाइड पर्यटकों को अपने जाल में फांस लेते हैं. इस प्रकार के लोग दुर्ग के इतिहास की गलत जानकारी देकर इतिहास की साख को भी बटा लगा रहे हैं.