चूरू: नई सड़क पर मनाई गई अजमीढ़जी की जयंती, समाज के लोग उपस्थित रहे
Churu, Churu | Oct 16, 2024 स्वर्णकार समाज चुरु के अध्यक्ष विष्णु सणखत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने अजमीढ़जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। समाज के अध्यक्ष ने बताया कि अजमीढ़जी उनके पूर्वज थे, आज हम उनके वंशज है और उनके बताए मार्ग पर चलना हम सब का कर्तव्य है। इस दौरान समाज बंधुओ ने आपस में चर्चा करते हुए सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।