सर्वर ठप होने से खाद के लिए सोसाइटियों के चक्कर काट रहे किसान
सिंगरौली। जिले में खाद वितरण व्यवस्था सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण प्रभावित हो गई है। खाद लेने पहुंचे किसानों को सहकारी समितियों (सोसाइटियों) के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों का कहना है कि सर्वर काम नहीं करने से खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसान बिना खाद लिए ही वापस लौटने को मजबूर हुए।