मधेपुरा: बीएनएमवी कॉलेज में 28 व 29 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय कमेटी गठित
मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के आयोजन होगा। सेमिनार की सफलता के लिए कॉलेज में आयोजित बैठक में विभिन्न स्तरों पर कमेटी का गठन किया गया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम, जैव विविधिता संरक्षण एवं स्वदेशी पारंपरिक ज्ञान में आदिवासियों का योगदान विषय पर 28 और 29 नवंबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होगा।