बिसौली: अतरपुरा गांव में शादी से चार दिन पहले बुझ गया घर का चिराग,13 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद युवक ने तोड़ा दम
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव के पास करीब 13 दिन पहले गो रक्षा वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए मनजीत पुत्र ब्रजकिशोर निवासी अतरपुरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में 5 जुलाई को शहनाई बजनी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मनजीत अपनी शादी के कार्ड छपवाने के लिए बाइक से बिसौली आया था।