चित्रकूट कर्वी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बराछ के नवाघाट में जल भराव की समस्या से परेशान एक दर्जन ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बराछ के नवाघाट का जहां जल भराव की समस्या से परेशान एक दर्जन ग्रामीण आज सोमवार की सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा है ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव बरुआ बांध के पानी से तीन तरफ से घिरा है हुआ जिससे बरुआ बांध का पानी उनके गांव को जोड़ने वाले में सड़क पर रफ्टा टूटा होने की वजह से भर जाता है रोड में इतना चल भराव हो जाता है कि लोगों को और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी होती है ग्रामीणों ने बताया कि किसी के बीमार हो जाने पर गांव तक एंबुलेंस या कोई भी चार पहिया वाहन नहीं पहुंच पाता जिसको लेकर ग्रामीण आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी ज्ञापन सौंप गांव की मेन सड़क बनवाये जाने की मांग की है