#समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 1259 लीटर विदेशी शराब जब्त,एक गिरफ्तार
बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में समस्तीपुर मध्य निषेध विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव निवासी दिलीप राय के घर पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक पिकअप वैन से 1259 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है.जबकि मुख्य आरोपी दिलीप राय फरार हो गया।