गुमला: पांच गांव के ग्रामीण पहुंचे समाहरनालय, जांच के बिना जनवितरण दुकान चालू करने पर आक्रोश
Gumla, Gumla | Apr 17, 2026 ग्राम पंचायत बृंदा के ग्रामीणों ने जनवितरण दुकान संचालक राजेन्द्र प्रधान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उपायुक्त को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान संचालक द्वारा राशन वितरण में अनियमितता, कालाबाजारी और अभद्र व्यवहार की शिकायत पहले भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। जनवितरण दुकान को बंद कर अनुज्ञप्ति रद्द की मांग की है।