हरदोई: पुलिस ऑफिस में सर्विलांस सेल द्वारा लोगों के खोए हुए 78 मोबाइल बरामद किये गए,एसपी ने स्वामियों को मोबाइल सौंपे
Hardoi, Hardoi | Aug 19, 2024 पुलिस ऑफिस में सर्विलांस सेल द्वारा पिछले तीन महीनों के दौरान उन लोगों के 78 फोन बरामद किए गए जिन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन मोबाइल की बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल द्वारा प्रयास किया गया और सभी 78 मोबाइलों को बरामद किया गया।एसपी नीरज जादौन ने बताया कि बरामद मोबाइल को आज लोगों को सौंप दिया गया।