शाजापुर: ग्राम टुकराना में उफनती पुलिया के बीच में फंसी बाइक, ग्रामीणों ने बाइक सवार को बचाया
जिला मुख्यालय के नजदीकी स्थित ग्राम टुकराना में उफनती पुलिया पर एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव में फस गई। जिससे मोटरसाइकिल चालक की जान खतरे में पड़ गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल और उसके चालक को पानी में बहने से बचाया। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।