शाजापुर: मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बाईपास फोरलेन पर हादसे का शिकार हुआ ट्रक, दो लोग हुए घायल
शाजापुर में बाईपास फोरलेन पर एक ट्रक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रक में सवार ड्राइवर और क्लीनर घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया।