ग्यारसपुर: शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी भीषण आग, नरवाई ने लिया विकराल रूप
ग्यारसपुर तहसील के ग्राम नौलस के पास खेत में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते नरवाई में आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल और सूखी नरवाई को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।