बरेली: देहरादून से आए हुए व्यक्ति ने शादी में डांस को लेकर हुई मारपीट को लेकर सुभाष नगर थाने में दर्ज कराया मुकदमा
देहरादून के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में आया हुआ था। घर वालों के साथ डांस कर रही उसकी बीवी का गलत नीयत से अशोक ने हाथ पकड़ लिया। व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो अशोक और उसके साथियों ने व्यक्ति के साथ मारपीट शुरू कर दी। सुभाष नगर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।