चांदवा: चंदवा पल्ली में 128 युवक युवतियों का हुआ दृढ़ीकरण संस्कार
चंदवा। चंदवा पल्ली स्थित कैथोलिक चर्च परिसर में रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों के बीच पवित्र दृढ़ीकरण संस्कार व परमप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर 128 युवक-युवतियों को दृढ़ीकरण संस्कार ग्रहण एवं 81 बच्चों का परमप्रसाद संस्कार कराया गया। इसके मुख्य अधिष्ठाता बिशप थेयोदोर मस्केरेन्स ने सम्पूर्ण विधियों को पूर्ण कर बच्चों का संस्कार ग्रहण कराया।