कतरीसराय बाजार में भीषण जाम से लोग परेशान, प्रशासन बना मूकदर्शक कतरीसराय प्रखंड मुख्यालय का प्रमुख बाजार इन दिनों भीषण जाम की समस्या से जूझ रहा है। संकरी सड़क पर बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश, बाइक सवारों एवं टोटो चालकों की मनमानी पार्किंग ने हालात को बद से बदतर बना दिया है।