सादाबाद: पचावरी में पोखर का पानी हुआ ओवरफ्लो, मिनी सचिवालय तक पहुंचा पानी, कई रास्ते जलमग्न
पचावरी में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। गांव के मुख्य मार्ग के किनारे स्थित पोखर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी अब गलियों, ग्रामीणों के घरों और मिनी सचिवालय परिसर तक पहुंच गया है। मिनी सचिवालय जाने वाला मुख्य रास्ता गंदे पानी में डूब गया है, जिससे आम लोगों और सरकारी कार्यों के लिए आने वाले व्यक्तियों को भारी परेशानी हो रही है।