तुलसीपुर: भाजपा के पूर्व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह का जिले में पहुंचने पर विधायक तुलसीपुर ने किया स्वागत
20 अप्रैल रविवार को 3 बजे भाजपा के पूर्व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह का जनपद बलरामपुर में पहुंचने पर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने स्वागत किया। विदित हो कि बृजभूषण शरण सिंह पूर्व में बलरामपुर से भी भाजपा के सांसद रहे हैं इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर चर्चा किया।