कौआकोल: 90 किमी दूर से फर्जी तरीके से उठाया गया राशन, जांच की मांग की गई
कौआकोल जिले के मेसकौर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां एक उपभोक्ता के राशन कार्ड से करीब 90 किलोमीटर दूर कौआकोल प्रखंड के एक जनवितरण प्रणाली के विक्रेता द्वारा फर्जी तरीके से अनाज का उठाव कर लिया गया है। मामले को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।