नबीनगर: बड़ेम से 293.55 लीटर शराब के साथ कार जब्त, पटना के 2 तस्कर गिरफ्तार
नबीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने ग्राम बड़ेम से एक चारपहिया वाहन से 224.55 लीटर अंग्रेजी शराब और 69 लीटर बीयर बरामद की। इस दौरान शराब लदे वाहन को भी जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अनिल कुमार (पिता- रमेश राय) एवं विक्की कुमार (पिता- राजू महतो),