पेशरार: व्हाट्सएप कॉल पर जिला परिषद उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, एसपी से शिकायत
लोहरदगा जिला परिषद के उपाध्यक्ष विनोद उरांव को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को लिखित आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में विनोद उरांव ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को रात करीब 10बज कर 19 मिनट बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर 2082817360 से कॉल आया