प्रतापगढ़। सुहागपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को ग्रामीणों, परिजनों और भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। एक माह पुराने सड़क हादसे में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने NH-56 पर माइंस से आने वाले ट्रकों को रोक दिया।