निज़ामाबाद: शहरीया गांव के पास 2 मोटर सायकिलों कि आमने सामने हुआ टक्कर,3 युवक व 1 महिला हुई घायल
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के शहरिया गांव के पास दो मोटरसाइकिलो की आमने सामने से टकरा गई है। और जिसके कारण दोनों मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक और एक महिला घायल हो गए हैं ।वही स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर के सभी घायलों को उठा करके अस्पताल के लिए भेजावाया है ।और घटना कि सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना कि पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है ।