दातागंज: उपजिलाधिकारी ने उसावां विकास क्षेत्र के मतदान केन्द्र और विद्यालय का किया निरीक्षण
दातागंज उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने उसावां विकास क्षेत्र के सिसौरा और दलेल नगर विद्यालय और मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता और मतदान केन्द्र पर शौचालय, पानी व साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।