दातागंज: उसावां पुलिस ने शांतिभंग करने के चलते तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
उसावां पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र शांतिभंग करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो अभियुक्त उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौतरा निवासी मुन्ने हसन के पुत्र मोहम्मद सज्जाक व शारूख तथा तीसरा अभियुक्त थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम भद्रा निवासी निहारुद्दीन के पुत्र निशारुद्दीन को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।