दातागंज: आलापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद छत से फेका,
आलापुर थाना क्षेत्र से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमे नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेक दिया गया था। घायल किशोरी को परिजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है। जहा किशोरी की हालत नाजुक बताई जा रही है। क्षेत्राधिकारी दातागंज ने बताया की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। गहनता से जांच की जा रही है।