दातागंज: मूसाझाग थाना क्षेत्र के फरीदपुर के पास एक टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो लोग घायल,
मूसाझाग थाना क्षेत्र बदायूं-दातागंज रोड पर फरीदापुर के पास तेज रफ्तार टैंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। बताया जाता है। कि बदायूं से तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे टैंपो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक महिला और एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने दोनो घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।