दातागंज: मलगांव फाटक के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी हुई मौत
बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर मोहल्ले के रहने वाले रामचंद्र पुत्र गंगाराम सागर सोमवार को अपने पैतृक गांव रहमा गांव स्कूटी से गए थे। थाना बिनावर क्षेत्र के मलगांव फाटक के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार रामचंद्र को टक्कर मार दी। जिससे 55 वर्षीय रामचंद्र पुत्र गंगाराम सागर की मौत हो गई। पुलिस ने रामचंद्र के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया।