मढ़ौरा: रसूलपुर में एसडीओ ने लोगों को किया जागरूक
बुधवार को प्रखंड के रसूलपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित सहयोग शिविर में पहुंची एसडीओ ने लोगों को जागरुक किया और इस शिविर का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की बात कही। एसडीओ ने बुधवार की दोपहर दो बजे बताया कि विकसित भारत समृद्ध बिहार अभियान के अंतर्गत रसूलपुर पंचायत में सहयोग शिविर की शुरुआत की गयी है जहां जनता के हर समस्या का समधान किया।