सरायकेला: हाईकोर्ट के निर्देश पर सरायकेला मंडल कारा का सिविल सर्जन व डीएलएसए सचिव ने किया संयुक्त निरीक्षण
गुरुवार दो अप्रैल दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास एक जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को क्रिमिनल अपील डीबी संख्या 372/23 में पारित आदेश के अनुपालन में सरायकेला-खरसावां स्थित मंडल कारा का संयुक्त निरीक्षण किया गया।यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला खरसावां के सचिव एवं सिविल सर्जन द्वारा किया गया।