सगमा: सगमा के सभी 28 बूथों पर एसआईआर फॉर्म पूरे हुए, भाजपा मंडल ने मतदाताओं से की अपील
Sagma, Garhwa | Jul 28, 2026 सगमा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सगमा मंडल के तत्वावधान में मंगलवार 11बजे मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी 28 बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत छूट रहे मतदाताओं के फॉर्म को पूरी तरह से कंप्लीट कर जमा करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि फॉर्म जमा करने की समय सीमा अब समाप्त होने के करीब है।