सैदपुर: सैदपुर नगर में सघन अभियान चलाकर सीओ और कोतवाल ने 14 वाहनों से हटाई ब्लैक फिल्में, 23 वाहनों का किया चालान, मचा हड़कंप
सैदपुर नगर के मेन रोड पर सैदपुर क्षेत्राधिकारी और कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहनों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्में हटाई गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 23 वाहनों का चालान कर दिया गया। पुलिस की इस जबरदस्त कार्रवाई से वाहन चालकों में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।