जमुनहा: शिवाला पूरवा और मोहनिया के बीच ओवरलोडिंग की वजह से डीसीएम अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचे लोग
थाना क्षेत्र सोनवा अंतर्गत भिनगा की तरफ से बहराइच की तरफ जा रही थी। जिसमें भूसा की ज्यादा ओवर लोडिंग की वजह से डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें पांच लोग सवार थे मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने तो देखा पांचो लोग सुरक्षित हैं डीसीएम चालक का नाम शमीम बताया जा रहा है। पूछताछ करने पर बताया की सभी लोग सुरक्षित है।