जमुनहा: ऑपरेशन धरपकड़ के तहत 12 घंटे के अंदर मल्हीपुर पुलिस ने 9 वारंटियों को किया गिरफ्तार
क्षेत्राधिकारी जमुनहा व मल्हीपुर थाना प्रभारियों द्वारा ऑपरेशन धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर 09वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, उक्त वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, इन वारंटियों में छेड़खानी, मारपीट, आर्मस् एक्ट, आबकारी, धोखाधड़ी,चोरी, वन अधि0 जैसे मामलों के अपराधी शामिल हैं ।