उतरौला: थाना श्री दत्त गंज पुलिस ने एन बी डब्लू वारंटी अभियुक्त को श्री दत्त गंज से किया गिरफ्तार
16 अप्रैल बुधवार को लगभग 5:30 बजे थाना श्री दत्त गंज पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के क्रम में अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया की वारंटी जुबेर अहमद निवासी श्री दत्त गंज को उसके घर श्री दत्त गंज से गिरफ्तार किया गया है जिसे विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।