अनूपगढ़: घडसाना में 120 ग्राम हेरोइन सहित पकड़े गए आरोपी को अनूपगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया पेश
डीएसटी की सूचना पर घडसाना पुलिस ने बुधवार को 120 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी लखविंदर सिंह को आज पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पेश किया गया। एसपी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में उसके एक अन्य साथी का नाम भी सामने आया है। पुलिस उस आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी।