अनूपगढ़: अनूपगढ़ के अंबेडकर सर्किल पर पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत
अनूपगढ़ के अंबेडकर चौक पर पिकअप और बाइक की टक्कर हो जाने से बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय से पिता-पुत्र को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया मगर छत्तरगढ़ के पास पिता की मौत हो गई, जबकि घायल बेटे का इलाज हायर सेंटर पर जारी है।